लाइव न्यूज़ :

अंडों के निर्यात के लिए गुणत्ता प्रमाण-पत्र अनिवार्य करने का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: February 23, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी वाणिज्य मंत्रालय ने अंडों और उसके उत्पाद के निर्यात के नियमों का एक मसौदा जारी किया है जिसके तहत माल की खेप विदेश भेजने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच कराना जरूरी होगा। मंत्रालय ने इस आदेश के मसौदे पर लोगों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं।

मसौदा आदेश के तहत अंडे और अंडे के उत्पादों की किसी खेप का निर्यात तब तक नहीं किया जा सकेगा जब तक उसको लेकर लागू मानकों के अनुपालन की पुष्टि नहीं हो जाती। साथ ही इस पर मनोनीत एजेंसी द्वारा जारी निर्यात योग्य प्रमाणपत्र की जरूरत होगी।

मंत्रालय के 22 फरवरी के आदेश के तहत, ‘‘...केंद्र सरकार ने निर्यात निरीक्षण परिषद के साथ विचार-विमर्श के बाद यह तय किया है कि भारत के निर्यात व्यापार को गति देने के लिये यह जरूरी है...यह अधिसूचित किया जाता है कि अंडा और अंडे के उत्पादों का निर्यात गुणवत्ता नियंत्रण या निरीक्षण अथवा दोनों पर निर्भर करेगा। यह सब निर्यात से पहले किया जाएगा।’’

इसमें यह भी कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति का इस मामले में कोई आपत्ति या सुझाव है तो वह उसे निर्यात निरीक्षण परिषद को भेज सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?