लाइव न्यूज़ :

नवीकरणीय ऊर्जा का उपभोग बढ़ाने के लिए ऊर्जा संरक्षण अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: October 30, 2021 13:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर बिजली मंत्रालय ने नवीकरणीय ऊर्जा का उपभोग बढ़ाने के लिए ऊर्जा संरक्षण (ईसी) अधिनियम, 2001 में संशोधन का प्रस्ताव किया है। यह कानून प्रतिष्ठानों तथा औद्योगिक इकाइयों में बिजली की कुल खपत में नवीकरणीय ऊर्जा की न्यूनतम मात्रा तय करने से संबंधित है।

इन संशोधनों का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के उपभोग को बढ़ावा देना है।

बिजली मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों तथा जलवायु परिवर्तन के बीच सरकार नवीकरणीय ऊर्जा की पहुंच बढ़ाने के लिए नए क्षेत्रों की पहचान कर रही है। इसके तहत ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 में कुछ संशोधनों का प्रस्ताव है।’’

इन संशोधनों से उद्योग, भवन और परिवहन जैसे क्षेत्रों में नवीकरणीय ऊर्जा की मांग बढ़ाई जा सकेगी।

इसमें किसी औद्योगिक इकाई या प्रतिष्ठान की कुल बिजली की खपत में नवीकरणीय ऊर्जा का न्यूनतम हिस्सा परिभाषित करने का प्रस्ताव भी है। सरकार कॉर्बन बचत प्रमाणपत्रों के जरिये भी स्वच्छ ऊर्जा संसाधनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देगी।

बिजली मंत्री आर के सिंह ने हाल में इन प्रस्तावों की समीक्षा की थी। उन्होंने इस बारे में संबंधित मंत्रालयों/ विभागों तथा राज्य सरकारों से टिप्पणियां और सुझाव मांगने का निर्देश दिया था।

इसके बाद बिजली सचिव आलोक कुमार की 28 अक्टूबर को संबंधित मंत्रालयों तथा संगठनों के साथ हुई बैठक में ईसी अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों को अंतिम रूप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई