लाइव न्यूज़ :

एफपीआई को रीट, इनविट के सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों को लेने की अनुमति देने को लेकर संशोधन का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: February 11, 2021 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त विधेयक में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को उभरते निवेश साधन रीट (रीयल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) और इनविट (बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट) के ऋण वित्त पोषण में भाग लेने की अनुमति देने को लेकर संशोधन का प्रस्ताव किया गया है।

वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रीट और इनविट द्वारा जारी सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों में निवेश की अनुमति देने का प्रस्ताव किया है।

इस संदर्भ में भारत सरकार ने वित्त विधेयक 2021 के जरिये प्रतिभूति अनुबंध (नियमन) कानून, 1956 और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड कानून 1992 में संशोधन का प्रस्ताव किया गया है।

इसके अलावा वित्तीय परिसंपत्तियों का प्रतिभूतिकरण और पुनर्गठन एवं प्रतिभूति हितों का प्रवर्तन (सरफेसी)कानून, 2002 और बैंकों और वित्तीय संस्थानों का शोध्य ऋण वसूली अधिनियम, 1993 में भी संशोधन का प्रस्ताव किया गया है।

इन संशाधनों से निवेश साधन, वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ), रीट और इनविट जैसे निवेश के विकल्पों को कर्ज लेने और ऋण प्रतिभूतियां जारी करने का अधिकार मिल जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?