लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय लोक उपक्रमों की संपत्ति बिक्री से बुनियादी ढांचे के मामले में व्यापक बदलाव आएगा: सीतरमण

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय लोक उपक्रमों (सीपीएसई) की संपत्ति को बाजार में चढ़ाना सरकार और निवेशकों के लिये मूल्य सृजन के सिद्धांत पर आधारित है। इससे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और उसके रखरखाव के मामले में व्यापक बदलाव आएगा।

संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने (बिक्री और पट्टा पर देना) के विषय पर नीति आयोग द्वारा आयोजित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ राष्ट्रीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री ने बुनियादी ढांचे के समग्र विकास के लिये राज्यों से सहयोग की मांग की।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच सक्रिय सहयोग से राजकोषीय अनिवार्यता और सामाजिक-आर्थिक कल्याण के बीच सही संतुलन कायम करते हुए भारत 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।

सीतारमण ने कहा, ‘‘संपत्ति को बाजार में चढ़ाने को न केवल वित्त पोषण व्यवस्था के रूप में देखने की जरूरत है, बल्कि इसके जरिये बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और उसके रखरखाव के लिये व्यापक बदलाव लाने को लेकर एक समग्र रणनीति के रूप में देखा जाना चाहिए।’’

वित्त मंत्री ने इस मौके पर नवोन्मेषी तरीके से पुरानी ढांचागत संपित्तयों की उत्पादकता में सुधार तथा मूल्य सृजन को लेकर सरकार के संकल्प का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि संपत्ति को बाजार में चढ़ाना सरकार और निवेशकों के लिये मूल्य सृजन करने के सिद्धांत पर आधारित है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचे को लेकर हमारा दृष्टिकोण राज्यों द्वारा, राज्यों के लिये है। उनके सहयोग के बिना बुनियादी ढांचे का समग्र विकास न तो व्यवहारिक होगा न ही प्रभावी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?