लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बीच ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का उचित समाधान निकाला जाएगा: ठाकरे

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:06 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण राज्य में ट्रांसपोर्टरों (परिवाहकों) को हो रही विभिन्न समस्याओं का उचित समाधन निकाला जाएगा। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों की वित्तीय समस्याओं के हल का भी भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने यहां सह्याद्री अतिथि गृह में महाराष्ट्र राज्य ट्रक, टेंपो, टैंकर और बस परिवहन महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान यह बात कही।

उन्होंने राज्य के वित्त, परिवहन और पुलिस विभागों को ट्रांसपोर्टरों की विभिन्न मांगों का उपयुक्त समाधान खोजने के निर्देश भी दिए।

परिवाहकों के प्रतिनिधिमंडल ने वार्षिक मोटर वाहन कर और व्यापार कर से छूट, यात्रियों को स्कूलों और धार्मिक स्थलों पर ले जाने वाले वाहनों पर वाहन कर की पूरी छूट और राज्य भर में वाहनों और बसों के लिए पार्किंग स्थल के प्रावधान सहित विभिन्न मांगों को रखा।

ठाकरे ने कहा कि शहरी विकास विभाग को शहरों में बसों और ट्रकों की पर्याप्त पार्किंग की आवश्यकता के बारे में सूचित किया जाएगा और इसके लिए स्थानों की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न जांच चौकियों पर ट्रॉमा केयर सेंटर स्थापित करने की योजना बनाने को भी कहा।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में कोविड​​-19 के कारण वित्तीय संकट का सामना कर रहे परिवाहकों के मामले में तुरंत एक उचित समाधान निकाला जाएगा।’’

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, परिवहन मंत्री अनिल परब, गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल, पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव आशीष कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खड़गे, पुलिस महानिदेशक संजय पांडेय व अन्य लोग बैठक में मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?