लाइव न्यूज़ :

पेशेवरों ने आईटीआर, कर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा बढ़ाने की मांग की

By भाषा | Updated: December 23, 2020 22:26 IST

Open in App

कोलकाता, 23 दिसंबर प्रत्यक्ष कर पेशेवरों ने मौजूदा महामारी को देखते हुए कर ऑडिट रिपोर्ट, ऑडिट मामलों में आयकर रिर्टन के लिये अंतिम तारीख और सालाना आम बैठक के लिये समयसीमा बढ़ाने की मांग की है।

‘डायरेक्ट टैक्सेस प्रोफेशनल्स एसोसएिशन’ (डीटीपीए) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आयकर कानून की धारा 44एबी के तहत कर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की तारीख बढ़ाकर 28 फरवरी और ऑडिट मामलों में आकलन वर्ष 2020-21 के लिये आयकर रिटर्न भरने की तिथि बढ़ाकर 31 मार्च, 2020 करने का आग्रह किया है।

डीटीपीए के अध्यक्ष एन के गोयल ने सरकार को सौंपे लिखित निवेदन में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण कामकाज अबतक सामान्य नहीं हुआ है। कई पेशेवरों समेत उनके कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। ऐसे में कर ऑडिट रिपोर्ट और आईटीआर भरने की अंतिम तिथि बढ़ाये जाने की जरूरत है।

संगठन के चेयरमैन (पीआर और प्रतिनिधित्व समिति) नारायण जैन ने कहा कि कुल 5.25 करोड़ करदाताओं में से 3.75 करोड़ करदाता पहले ही आयकर रिटर्न दाखिल कर चुके हैं। इसमें व्यक्तिगत करदाता शामिल हैं। शेष ज्यादातर कंपनियां हैं जहां कर ऑडिट की जरूरत है। और इसकी तरीख बढ़ाये जाने की मांग है।

व्यक्तिगत आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा 31 दिसंबर है।

पेशेवरों के संगठन ने विवाद से विश्वास योजना के तहत भी घोषणा करने की समयसीमा 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर 28 फरवरी, 2021 किये जाने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?