लाइव न्यूज़ :

आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जून में 8.9 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई देश में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर इस साल जून में 8.9 प्रतिशत रही। मुख्य रूप से कमजोर तुलनात्मक आधार और प्राकृतिक गैस, इस्पात, कोयला तथा बिजली उत्पादन बढ़ने से बुनियादी उद्योगों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी। शुक्रवार को जारी आठ बुनियादी उद्योग के आधिकारिक आंकड़े से यह जानकारी मिली।

आठ बुनियादी उद्योगों-कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली में पिछले साल जून में 12.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। इसका कारण कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में लगाया गया ‘लॉकडाउन’ था।

इस साल मई में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 16.3 प्रतिशत जबकि अप्रैल में 60.9 प्रतिशत थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में क्रमश: 7.4 प्रतिशत, 20.6 प्रतिशत, 2.4 प्रतिशत, 25 प्रतिशत, 4.3 प्रतिशत और 7.2 प्रतिशत की तेजी रही।

वहीं पिछले साल जून में कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन में क्रमश: 15.5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 8.9 प्रतिशत, 23.2 प्रतिशत, 6.8 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

कच्चे तेल का उत्पादन आलोच्य महीने में 1.8 प्रतिशत घटा जबकि जून 2020 में इसमें 6 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

उर्वरक क्षेत्र में जून महीने में 2 प्रतिशत की वृद्धि रही।

चालू वित्त वर्ष में अपैल-जून तिमाही के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 25.3 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में इसमें 23.8 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

इक्रा की प्रधान अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि राज्यों द्वारा पाबंदियों में ढील दिये जाने, आवाजाही बढ़ने और बिजली मांग बढ़ने....से बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई 2021 में 11 से 14 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआई) जून 2021 में 12 से 17 प्रतिशत रहेगा और बुनियादी उद्योग की वृद्धि से अधिक होगा। इसका कारण जीएसटी, ई-वे बिल और वाहन उत्पादन जैसे उच्च आवृत्ति के आंकड़ों ने मासिक आधार पर तीव्र वृद्धि के संकेत दिये हैं....।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?