लाइव न्यूज़ :

आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अप्रैल में 56.1 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अप्रैल 2021 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 56.1 प्रतिशत बढ़ा।वृद्धि दर यह बड़ा उछाल तुलनात्मक वार्षिक आधार निम्न होने का प्रभाव है।

इस दौरान प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई।

गौरतलब है कि अप्रैल 2020 में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली के आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 37.9 प्रतिशत की कमी हुई थी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अप्रैल 2021 में यह उच्च वृद्धि दर काफी हद तक अप्रैल 2020 में कम आधार प्रभाव के कारण है। पिछले साल कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण सभी क्षेत्रों में औद्योगिक उत्पादन तेजी से घटा था।’’

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2021 में प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में क्रमश: 25 फीसदी, 30.9 फीसदी, 400 फीसदी, 548.8 फीसदी और 38.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि अप्रैल 2020 में इनमें क्रमश: 19.9 प्रतिशत, 24.2 प्रतिशत, 82.8 प्रतिशत, 85.2 प्रतिशत और 22.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी।

बयान के मुताबिक समीक्षाधीन माह के दौरान कोयला और उर्वरक खंड में भी वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, कच्चे तेल का उत्पादन अप्रैल में 2.1 प्रतिशत गिरा।

इस साल मार्च में आठ बुनियादी उद्योगों ने 11.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?