लाइव न्यूज़ :

बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अगस्त महीने में 11.6 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर कोयला, कच्चा तेल और इस्पात समेत आठ बुनियादी क्षेत्र के उद्योगों के उत्पादन में अगस्त महीने में सालाना आधार पर 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़े में यह जानकारी दी गयी।

आठ बुनियादी उद्योगों... कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली... का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 प्रतिशत भारांश है।

पिछले साल अगस्त महीने में बुनियादी क्षेत्र के उद्योगों के उत्पादन 6.9 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

यह तीसरा महीना है जब बुनियादी क्षेत्र उद्योगों में वृद्धि दर्ज की गयी है।

आंकड़े के अनुसार कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट और बिजली का उत्पादन अगस्त 2021 में सालाना आधार पर बढ़ा है।

दूसरी तरफ कच्चा तेल और उवर्रक उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?