लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: भारत में 8 तरह के बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च में रिकार्ड 6.5 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: April 30, 2020 21:44 IST

एक साल पहले मार्च महीने में कोयला उत्पादन 9.1 प्रतिशत बढ़ा था। बीते वित्त 2019-20 में कोयला आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 0.6 प्रतिशत रही।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़ा था। आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में रिकॉर्ड गिरावट से सकल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) पर असर पड़ेगा।

नयी दिल्ली: आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च में 6.5 प्रतिशत घट गया। कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के चलते कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन में यह रिकार्ड गिरावट आई है। इससे पिछले वित्त वर्ष इसी महीने यानी मार्च, 2019 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रही थी।

वहीं इसी साल फरवरी में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सात प्रतिशत बढ़ा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का उत्पादन 5.5 प्रतिशत घटा। इसी तरह प्राकृतिक गैस का उत्पादन 15.2 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादों का 0.5 प्रतिशत, उर्वरक का 11.9 प्रतिशत, इस्पात का 13 प्रतिशत, सीमेंट का 24.7 प्रतिशत और बिजली का 7.2 प्रतिशत का नीचे आया।

वहीं मार्च में कोयला उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले मार्च महीने में कोयला उत्पादन 9.1 प्रतिशत बढ़ा था। बीते वित्त 2019-20 में कोयला आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 0.6 प्रतिशत रही।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़ा था। आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में रिकॉर्ड गिरावट से सकल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) पर असर पड़ेगा। इन क्षेत्रों का आईआईपी में भारांश 40.27 प्रतिशत है। इक्रा की उपाध्यक्ष अदिति नायर ने कहा ने कहा कि मार्च, 2020 में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट वर्तमान श्रृंखला का सबसे खराब प्रदर्शन है।

हालांकि, यह उतना नहीं घटा है, जितनी हमें आशंका थी। किसी एक माह में बुनियादी क्षेत्र के उद्योगों के उत्पादन में इतनी बड़ी गिरावट न तो 2011-12 आधार वर्ष के रहते हुई, न ही 2004-05 के चलते आधार वर्ष में दर्ज हुई थी। नायर ने कहा कि बुनियादी उद्योगों उत्पादन में गिरावट के आधार पर हमारा अनुमान है कि मार्च, 2020 में औद्योगिक उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट आएगी।

उन्होंने कहा कि अप्रैल में पूरे महीने लॉकडाउन रहा है। ऐसे में कई बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होगा। अप्रैल में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में चिंताजनक स्तर की गिरावट आ सकती है।

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)बिज़नेसइंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?