लाइव न्यूज़ :

स्वत: मिट जाने वाली 17.76 करोड़ डॉक्टरी सुइयों का उत्पादन तय कार्यक्रम के अनुरूप : एचएमडी

By भाषा | Updated: November 30, 2020 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर हिंदुस्तान सीरींजेस एंड मेडिकल डिवाइसेस (एचएमडी) ने सोमवार को कहा कि वह सरकार के लिए 17.76 करोड़ स्वत: मिट जाने वाली डॉक्टरी सुइयों (सीरींज) का उत्पादन कर रही है। 0.5 मिलीलीटर वाली इन कोजैक सुइयों का उत्पादन मार्च 2021 तक पूरा करने की योजना के अनुरूप चल रहा है।

एचएमडी ने एक बयान में कहा कि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के टीकों को लेकर सकारात्मक खबरें आने के बीच कंपनी पहले ही टीका भंडारण करने वाली सुविधाओं तक 10 करोड़ कोजैक सुइयों की आपूर्ति कर चुकी है।

कंपनी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ (संयुक्तराष्ट्र की बाल संरक्षण इकाई) ने भी कोविड-19 के टीकाकरण के लिए स्वत: समाप्त हो जाने वाली सुइयों के इस्तेमाल की अनुशंसा की है।

एचएमडी के प्रबंध निदेशक राजीव नाथ ने कहा कि हमें भारत में कोविड-19 के टीकों को पेश किए जाने के साथ ही 0.5 मिलीलीटर की स्वत: समाप्त हो जाने वाली डॉक्टरी सुइयों की आपूर्ति के लिए कहा गया है। सरकार सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के लिए हर साल 30 से 35 करोड़ ऐसी सुइयों की खरीद करती है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 17.76 करोड़ सुइयों का ऑर्डर अलग से दिया है।

उन्होंने कहा कि इनकी मार्च 2021 तक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्पादन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम