लाइव न्यूज़ :

वाहन, कलपुर्जा उद्योग के लिए उत्पादन-से-जुड़ी-प्रोत्साहन योजना हो रही है तैयार: अमिताभ कांत

By भाषा | Updated: September 5, 2020 22:00 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ कांत ने कहा कि पीएलआई के लिए नीति आयोग जमीनी स्तर के बहुत से काम कर चुका है। उन्होंने कहा कि वाहन तोड़ने की नीति के निर्धारण के लिए अंतर-मंत्रालयीय संवाद भी बहुत आगे पहुंच चुका है।

मुंबई: नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने शनिवार को कहा कि वाहन और वाहन-कलपुर्जा बनाने वाले उद्योगों के लिए उत्पादन- से -जुड़ी- प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के निर्माण की दिशा में काफी बुनियादी काम किए जा चुके हैं। वह वाहन कलपुर्जा विनिर्माताओं के संघ (एक्मा) की 60वीं वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थ दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में कांत ने यह भी कहा कि वाहन स्क्रैप नीति (वाहन तोड़ने की नीति) पर अंतर-मंत्रालयीय चर्चा में ‘भी काफी प्रगति हो चुकी है।

इस नीति का उद्देश्य एक अवधि से अधिक पुराने वाहनों को तोड़ने की ऐसी व्यवस्था करना है जहां वाहन मालिक को कुछ प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान हो। कांत ने कहा कि पीएलआई के लिए नीति आयोग जमीनी स्तर के बहुत से काम कर चुका है। भारी वाहन मंत्रालय इस बारे में उद्योग जगत से बातचीत कर चुका है। हमें इस नीति को पूरे जोर-शोर से लागू करना होगा।

उन्होंने कहा कि वाहन तोड़ने की नीति के निर्धारण के लिए अंतर-मंत्रालयीय संवाद भी बहुत आगे पहुंच चुका है। उन्होंने कलपुर्जे बनाने वाले घरेलू विनिर्माताओं को आत्मनिर्भर भारत का बड़ा उदाहरण बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा संकट से भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से उबरने जा रही है। हालत में सुधार की दिशा अंग्रेजी वर्णमाला के वी अक्षर जैसी होगी, जिसका अभिप्राय है कि जिस गति से गिरावट रही, तेजी भी उसकी गति के करीब होगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित