लाइव न्यूज़ :

उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना काफी ‘उत्साहजनक’ : मदरसन सूमी

By भाषा | Updated: November 23, 2020 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर वाहन कलपुर्जा कंपनी मदरसन सूमी ने सरकार की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को काफी ‘उत्साहजनक’ बताया। कंपनी के चेयरमैन ने सोमवार को कहा कि भारत में मौजूद अवसर 2025 तक 36 अरब डॉलर की एकीकृत आय के उसके लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर सकते हैं।

मदरसन सूमी सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन विवेक चंद सहगल ने कहा कि 2025 तक कंपनी के कुल कारोबार में किसी भी एक देश की अधिकतम 10 प्रतिशित की हिस्सेदारी की सीमा की सोच के बावजूद कंपनी को लगता है कि भारत में विनिमार्ण के लिए कई स्पष्ट अवसर मौजूद हैं। कंपनी को ‘भारत में निर्माण’ को बढ़ावा देगी।

सहगल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ सरकार की पीएलआई योजना काफी उत्साहजनक है। देखते हैं हम इसमें अपना क्या योगदान दे सकते हैं। भारत हमारे लिए अहम है।’’

दिवाली से पहले सरकार ने वाहन, दवा, दूरसंचार, कपड़ा, खाद्य उत्पाद और सोलर सेल से जुड़े उद्योगों के लिए पीएलआई योजना की घोषणा की थी। इस योजना का मकसद 10 प्रमुख क्षेत्रों में घरेलू विनिर्माण उद्योग को बढ़ावा देना है।

वाहन कंपनियों के संगठन ‘सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स’ (सियाम) ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया था।

हालांकि इस संबंध में अपनी योजनाओं के बारे में सहगल ने विस्तार से नहीं बताया। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी नीति स्पष्ट है। हम नहीं चाहते कि हमारे कुल कारोबार में किसी भी एक देश की 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हो।’’

उन्होंने कहा कि भारत में जिस मात्रा में अवसर मौजूद हैं, निश्चित तौर पर कंपनी के कुल 36 अरब डॉलर के कारोबार लक्ष्य को हासिल करने में भारत की अहम भूमिका होगी।

कंपनी ने अपनी पांच वर्ष की योजना में 2025 तक 36 अरब डॉलर के एकीकृत आय का लक्ष्य रखा है। इसमें 75 प्रतिशत वाहन क्षेत्र से और 25 प्रतिशत एरोस्पेस, लॉजिस्टिक और स्वास्थ्य इत्यादि क्षेत्र से लाने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?