लाइव न्यूज़ :

निर्माताओं के संघ ने फिल्म उद्योग से जीएसटी हटाने के लिए वित्त मंत्री को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: November 24, 2021 18:30 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर फिल्म और मनोरंजन उद्योग से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को हटाने या उसे "काफी कम" करने का अनुरोध किया ताकि इस क्षेत्र को महामारी से उबरने में मदद मिले।

फिल्म निर्माताओं के संघ ने अपने पत्र में, सीतारमण से "अत्यधिक कराधान और साथ ही 18 प्रतिशत की जीएसटी दर" के कारण उद्योग को हो रही "पीड़ा एवं कष्ट" पर ध्यान देने का अनुरोध किया।

इम्पा ने दावा किया कि जीएसटी की दर काफी ज्यादा है, खासकर जब यह एक ऐसा उद्योग है जहां सरकार कोई निवेश नहीं करती है, लेकिन "उत्पन्न आय में एक बड़ा हिस्सा लेती है।"

पत्र में कहा गया, "इसलिए ऐसे उद्योग में, जहां उद्यमियों द्वारा पूरी पूंजी का योगदान दिया जा रहा है, और आज एक ऐसे चरण में जहां उद्योग महामारी के कारण बुरी हालत में पहुंच गया है, यह जरूरी हो गया है कि एकमुश्त के तौर पर जीएसटी और दूसरे कर हटाकर उद्योग में नयी ऊर्जा और जान डाली जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?