लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक दोपहिया के लिए भारत में अतिरिक्त विनिर्माण संयंत्र लगाएगी प्रिवेल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी

By भाषा | Updated: August 1, 2021 14:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त प्रिवेल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया के लिए अतिरिक्त विनिर्माण इकाई लगाने की घोषणा की है। फ्रांस की लुब्रिकेंट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एफआरवेलिर्यान की इस इकाई का इरादा विनिर्माण संयंत्र के जरिये देश के अलावा नेपाल और श्रीलंका के बाजारों की मांग को भी पूरा करने का है।

कंपनी भारत में अपना पहला उत्पाद इसी महीने उतारेगी। कंपनी की अपनी नई विनिर्माण इकाई हरियाणा के गुरुग्राम के पास बेहरमपुर में लगाने की योजना है। इसके अलावा कंपनी का राजस्थान के नीमराणा में संयंत्र है। दोनों संयंत्रों में कंपनी का निवेश करीब 50 करोड़ रुपये है।

प्रिवेल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हेमंत भट्ट ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अभी हमारी क्षमता 25,000 इकाई सालाना की है। हम इसे बढ़ाकर 40,000 से 50,000 इकाई सालाना करने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि नेपाल और श्रीलंका के बाजारों में उतरने की वजह से ऐसा करना जरूरी है। शुरुआत में कंपनी ने अपना इलेक्ट्रिक दोपहिया सिर्फ भारत में पेश करने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने नेपाल और श्रीलंका में अपने उत्पादों की बिक्री के लिए वहां भागीदारों से करार किया है।

उन्होंने कहा कि अब हमारा लक्ष्य भारत में सालाना 10,000 से 12,000 इकाइयों की बिक्री का है। इसके अलावा हम श्रीलंका में 5,000 इकाइयों तथा नेपाल में 3,000 इकाइयों की बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

कंपनी तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर इलिट, फिनेस तथा वुल्फयूरी उतारने की तैयारी कर रही है। ये स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 110 किलोमीटर चलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल