लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में निजी इक्विटी, उद्यम पूंजी निवेश रिकॉर्ड 12.9 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर निजी इक्विटी (पीई) एवं उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश अक्टूबर में बड़े सौदे होने से 12.9 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

सलाहकार फर्म ईवाई और उद्योग निकाय आईवीसीए ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

इसके मुताबिक अक्टूबर, 2020 में हुए 7.5 अरब डॉलर के पीई एवं वेंचर कैपिटल निवेश की तुलना में अक्टूबर, 2021 में यह आंकड़ा 71 प्रतिशत अधिक रहा।

वहीं सितंबर, 2021 की तुलना में यह आंकड़ा 2.5 गुना अधिक है जब पीई एवं वेंचर कैपिटल निवेश सिर्फ 5.2 अरब डॉलर रहा था।

अगर लेनदेन की संख्या के हिसाब से देखें, तो अक्टूबर में संपन्न 127 सौदे एक साल पहले की समान अवधि में हुए 92 सौदों से अधिक हैं। लेकिन सितंबर, 2021 में यह संख्या 134 रही थी।

ईवाई के पार्टनर विवेक सोनी ने कहा, ‘‘वर्ष, 2021 में पीई एवं वेंचर कैपिटल निवेश लगातार बढ़ रहा है और यह अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है। इस साल अक्टूबर तक कुल पीई एवं वेंचर कैपिटल निवेश 65.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो वर्ष, 2020 के स्तर से 38 फीसदी अधिक है।’’

दरअसल, अक्टूबर में अधिक मूल्य वाले सौदे होने से यह निवेश काफी बढ़ा। रिपोर्ट कहती है कि इस महीने में 10 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्य के 21 सौदे हुए जिनकी कुल राशि 10.9 अरब डॉलर की थी।

रियल एस्टेट एवं ढांचागत क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में विशुद्ध पीई एवं वेंचर कैपिटल निवेश भी पिछले महीने 12.1 अरब डॉलर रहा, जो अक्टूबर, 2020 के 4.8 अरब डॉलर की तुलना में 2.5 गुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा