लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की उपस्थिति कंपनी को करेगी प्रेरित : जायडस कैडिला

By भाषा | Updated: November 28, 2020 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दवा बनाने वाली कंपनी जायडस कैडिला ने शनिवार को कहा कि उसके जायडस बायोटेक पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से उसे प्रोत्साहन मिलेगा।

कंपनी ने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति से उसे इस बात की प्रेरणा मिलेगी कि वह नहीं पूरी हो पा रही स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करे।

मोदी ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर चल रहे टीका विकास कार्यक्रम की समीक्षा के लिये तीन शहरों की यात्रा के तहत अहमदाबाद के पास जायडस कैडिला के संयंत्र का भ्रमण किया।

कंपनी ने शेयर बाजार से कहा, ‘‘उनकी प्रेरक उपस्थिति हमें नहीं पूरी हो पा रही स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने की वृहत्तर ऊंचाइयां पाने के लिये प्रोत्साहित करेगी।’’

कंपनी ने कहा कि 25 हजार कर्मचारियों के परिवार के साथ वह आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिये प्रतिबद्ध है।

कंपनी ने कोरोना के संभावित टीके जायकोव-डी का विकास किया है। कंपनी ने हाल ही में अपने टीके के पहले चरण के नैदानिक परीक्षण की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम