लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर के सभी निवासियों के लिये शुरू करेंगे आयुष्मान भारत योजना

By भाषा | Updated: December 24, 2020 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये जम्मू कश्मीर के सभी निवासियों के लिये स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि योजना सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा सुनिश्चित करेगी। इसमें वित्तीय जोखिम संरक्षण उपलब्ध कराने पर जोर होगा तथा इसके जरिये सभी लोगों और समुदायों के लिये गुणवत्तापूर्ण और सस्ती जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएगी।

गृहमत्री अमित शाह और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

पीएमओ के अनुसार योजना के तहत जम्मू कश्मीर के सभी लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रति परिवार 5 लाख रुपये का वित्तीय कवर उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार योजना का लाभ देश भर में कहीं भी लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री जन-आरोग योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत पैनल में शामिल अस्पताल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत