लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के प्रधानमंत्री को भारत के आरसीईपी में शामिल होने पर फिर विचार करने की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 7, 2020 21:44 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, सात दिसंबर सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) में शामिल होने को लेकर भारत के फिर विचार करने की सोमवार को उम्मीद जतायी। उन्होंने भारत के इस समझौते से होने वाले लाभ को कसौटी पर कसने की आशा जतायी।

सिंगापुर 10 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह आसियान और भारत के बीच संबंध मजबूत करने को लेकर आशान्वित है। वह अगले साल से आसियान-भारत संबंध के संवाद का समन्वयक होगा।

लूंग ने कहा,‘‘मेरा देश दोनों पक्षों के बीच रिश्ते और प्रगाढ़ करने के लिए आशान्वित है।’’

वह ‘इंडिया ऑन अवर माइंड्स’ किताब के विमोचन पर बोल रहे थे।

पिछले साल चार नवंबर को भारत इस वृहद मुक्त व्यापार समझौते आरसीईपी से अलग हो गया था। इसकी वजह समझौते की बातचीत के दौरान भारत की चिंताओं और मुद्दों का निराकरण ना हो पाना था।

लूंग ने कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ (पूर्व के साथ संबंध बढ़ाने पर जोर देने वाली नीति) नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्वी एशियाई क्षेत्र के साथ एकीकरण और व्यापक तौर पर मुक्त क्षेत्र बनाने की मंशा को दिखाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास बातचीत के लिए व्यापक एजेंडा है, लेकिन एक कदम के बारे में हमें लगता है कि भारत भविष्य में इस पर थोड़ा और समय लेगा। यह आरसईपी में भारत के शामिल होने फिर विचार करने की बात है।’’

भारत ने आरसीईपी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। जबकि 15 अन्य देश इस समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं जो आसियान और उसके पांच सहयोगी देशों के बीच मुक्त व्यापार को सुनिश्चित करता है।

आसियान समूह में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया शामिल हैं। जबकि आरसीईपी में उसके अन्य पांच सहयोगी देश चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?