लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में कई परियोजनाएं देश को समर्पित की

By भाषा | Updated: February 7, 2021 19:42 IST

Open in App

हल्दिया (पश्चिम बंगाल), सात फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां तेल व गैस क्षेत्र की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को देश को समर्पित किया। इनमें सरकारी कंपनी गेल द्वारा निर्मित महत्वाकांक्षी 348 किलोमीटर की डोभी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन भी शामिल है।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री उर्जा गंगा परियोजना के तहत देश भर में गैस पाइपलाइन बिछाने के अलावा, प्राकृतिक गैस की कीमत को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

उन्होंने पोर्ट कनेक्टिविटी राजमार्ग परियोजना के हिस्से के रूप में हल्दिया के रानीचक में चार लेन के रोड ओवरब्रिज के अलावा भारत पेट्रोलियम के एक एलपीजी आयात टर्मिनल का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने हल्दिया रिफाइनरी में आईओसी की दूसरी उत्प्रेरक डीवैक्सिंग इकाई की आधारशिला भी रखी।

मोदी ने कहा, ‘‘गैस आधारित आर्थिक प्रणाली भारत की जरूरत है और 'वन नेशन, वन गैस ग्रिड' इस आवश्यकता को पूरा करने के लिये एक महत्वपूर्ण परियोजना है।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के अलावा डोभी- दुर्गापुर गैस पाइपलाइन से झारखंड और बिहार के 10 जिलों को फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार