लाइव न्यूज़ :

मेघालय में वैट कम होने से पेट्रोल, डीजल के भावों में पांच रुपये से अधिक की और कमी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:01 IST

Open in App

शिलांग 16 फरवरी मेघालय सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) में और कमी की जिससे राज्य में इन पेट्रोलियम ईंधनों के भाव पांच रुपये प्रति लीटर से ज्यादा घट गए हैं। मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने इसकी घोषणा की।

राज्य में वा​णिज्यिक वाहन आपरेटर हड़ताल पर है। हड़ताल के दूसरे दिन पेट्रोलियम ईंधन पर वैट कम किया गया।

संगमा ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के बाद कहा कि राज्य में पेट्रोल का भाव अब 85.86 रुपये प्रति लीटर हो गया। इससे पहले भाव 91.26 रुपये का था। इसी तरह डीलज प्रति लीटर 86.23 रुपये से घट कर 79.13 रुपये पर आ गया है।

राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह इन ईंधनों पर दो रुपये की छूट दी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पेट्रोल का भाव कुल मिलाकर 7.4 रुपये और डीजल 7.1 रुपये सस्ता हो गया है।

सरकार ने पेट्रोल पर वैट 31.62 प्रतिशत से कम कर 20 प्रतिशत या 15 रुपये प्रति लीटर (दोनों में जो अ​धिक हो) कर कर दिया है। इसी तरह डीजल पर वैट 22.95 की जगह 12 प्रतिशत या 9 रुपये प्रति लीटर में से जो भी अधिक हो, कर दिया गया है।

कोनराड ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से वाहन ईंधन के दाम नीचे आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?