लाइव न्यूज़ :

मैक्रोटेक डेवलपर्स के आईपीओ के लिये 483 से 486 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल जमीन, मकान के विकास से जुड़ी मैक्रोटेक डेवलपर्स ने बृहस्पतिवार को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये कीमत दायरा 483-486 रुपये प्रति शेयर तय किये जाने की घोषणा की। मैक्रोटेक डेवलपर्स पूर्व में लोढ़ा डेवलपर्स के नाम से जानी जाती थी।

कंपनी का 2,500 करोड़ रुपये का आईपीओ सात अप्रैल को खुलेगा और नौ अप्रैल को बंद होगा।

माइक्रोटेक डेवलपर्स ने एक बयान में कहा कि निर्गम के लिये कीमत दायरा 483-486 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

कंपनी आईपीओ के जरिये जुटायी गयी राशि का उपयोग 1,500 करोड़ रुपये तक कर्ज में कमी लाने, 375 करोड़ रुपये तक जमीन अधिग्रहण या भूमि विकास अधिकार हासिल करने तथा शेष सामान्य कंपनी कामकाज में करेगी।

मैक्रोटेक का सार्वजनिक निर्गम लाने और शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने का यह तीसरा प्रयास है।

कंपनी ने सितंबर 2009 में करीब 2,800 करोड़ रुपये जुटाने के लिये विवरण पुस्तिका (डीआरएचपी) सेबी के पास जमा कराया था। उसे सेबी (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड्र) से जनवरी 2010 में मंजूरी मिली लेकिन बाद में वैश्विक वित्तीय संकट के बाद बाजार की स्थिति अनुकूल नहीं होने से योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

उसके बाद अप्रैल 2018 में कंपनी ने डीआरएचपी जमा की और जुलाई 2018 में सेबी से 5,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिये आईपीओ लाने की मंजूरी मिली। लेकिन बाजार की स्थिति अच्छी नहीं देखते हुए योजना टाल दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी