लाइव न्यूज़ :

कच्चे तेल की कीमत 25% घटी पेट्रोल-डीजल सिर्फ 10% सस्ता, आखिर क्यों?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 07:39 IST

सरकार की तीनों तेल कंपनियों ने भी फुटकर दाम में एक रुपए प्रति लीटर की कमी कर दी थी. इस तरह मुंबई में पेट्रोल के दाम घटकर 86.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 75.10 रुपए प्रति लीटर हो गए थे. अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर कब्जा करने के लिए अमेरिका, सऊदी अरब और रूस द्वारा गठबंधन किए जाने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की शुरुआत हुई.

Open in App

नागपुर, 23 नवंबर: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले 50 दिनों में पूरे 25 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि इसकी तुलना में पेट्रोल और डीजल के दाम सिर्फ 10 प्रतिशत ही कम हुए हैं. 4 अक्तूबर, 2018 को कच्चे तेल की कीमत 86 डॉलर प्रति बैरल (159 लीटर) थी. तब मुंबई में पेट्रोल के दाम 91.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.10 रुपए प्रति लीटर थे.

5 अक्तूबर, 2018 को कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर आबकारी कर में 2 रुपए की कमी करते हुए यह कर 19.48 रुपए से घटाकर 17.48 किया था. डीजल पर आबकारी कर भी 15.33 से घटाकर 13.33 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया. सरकार ने वैट में भी 2 रुपए की कमी कर दी थी. पेट्रोल पर वैट 30.06 रुपए था जो कम होकर 28.06 हो गया, जबकि डीजल पर वैट 23.46 से घटकर 21.46 रुपए प्रति लीटर हो गया.

सरकार की तीनों तेल कंपनियों ने भी फुटकर दाम में एक रुपए प्रति लीटर की कमी कर दी थी. इस तरह मुंबई में पेट्रोल के दाम घटकर 86.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 75.10 रुपए प्रति लीटर हो गए थे. अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर कब्जा करने के लिए अमेरिका, सऊदी अरब और रूस द्वारा गठबंधन किए जाने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की शुरुआत हुई. ये तीनों देश दुनिया में प्रतिदिन खपत होने वाले 10 करोड़ बैरल तेल में से 3.3 करोड़ बैरल तेल का उत्पादन करते हैं. इसके परिणामस्वरूप 21 नवंबर को कच्चे तेल की कीमतें 63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं.

पिछले 50 दिनों में इस तरह कच्चे तेल की कीमतें 25 फीसदी कम हुईं और इसके चलते पेट्रोल और डीजल के दाम भी क्रमश: 69.96 और 68.74 रुपए प्रति लीटर तक हो जाने की उम्मीद थी. लेकिन पेट्रोल की कीमत अब भी 82.53, जबकि डीजल की कीमत 74.66 रुपए प्रति लीटर है. कुल मिलाकर देखें तो कच्चे तेल की कीमत में 25 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम सिर्फ 10 प्रतिशत कम हुए हैं.

इस विसंगति के बारे में तीनों सरकारी कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुख्यालय का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है.

दि. 4-10-18 को पेट्रोल-डीजल की कीमत कच्चा तेल 86 डॉलर/बैरल पेट्रोल डीजल मूल कीमत - 38.17 38.78 आबकारी कर - 19.48 15.33 डीलर नफा - 3.63 2.53 वैट - 30.06 23.46  - कुल 91.34 80.10

 21-11-18 को पेट्रोल-डीजल की अपेक्षित कीमत कच्चा तेल 63 डॉलर/बैरल पेट्रोल डीजल मूल कीमत - 20.79 21.42 आबकारी कर - 17.48 13.33 डीलर नफा - 3.63 2.53 वैट - 28.06 21.46 - अपेक्षित कीमत 69.96 68.74 - वास्तविक कीमत 82.53 74.66 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?