लाइव न्यूज़ :

ऑडी के सभी मॉडल की कीमत जनवरी से दो प्रतिशत तक बढ़ेगी

By भाषा | Updated: November 10, 2020 19:27 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी ने अगले साल एक जनवरी से अपने सभी मॉडल की कीमत दो प्रतिशत तक बढ़ाने की मंगलवार को घोषणा की।

ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और लागत बढ़ने के चलते कीमतों में संशोधन किया जाएगा।

कंपनी ने कहा, ‘‘ एक जनवरी 2021 से ऑडी इंडिया के सभी मॉडल की शोरूम कीमत दो प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।’’

कंपनी के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘ हम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन मुद्रा की विनिमय दर में उतार चढ़ाव एवं बढ़ती लागत ने हमारे लागत ढांचे पर दबाव बढ़ाया है। इसलिए हमें कीमतें बढ़ाने पर विवश होना पड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने कई स्तर पर इस बढ़ती लागत को संभालने की कोशिश की लेकिन मौजूदा हालात ने हमें कीमतें बढ़ाने के लिए विवश किया है।

ऑडी इंडिया ने इस साल घरेलू बाजार में क्यू8, ए8 एल, आरएस 7 स्पोर्टबैंक, आरएस क्यू8, क्यू8 सेलेब्रेशन और क्यू2 पेश किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम