लाइव न्यूज़ :

मंहगाई की मार: पेट्रोल-डीजल के बाद गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 1, 2018 08:59 IST

पेट्रोल डीजल के बाद एक और महंगाई की मार आम जनता को लगी है। खबर के मुताबिक गैस सिलेंडर महंगा हो गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 जून: पेट्रोल डीजल के बाद एक और महंगाई की मार आम जनता को लगी है। खबर के मुताबिक गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंड 2 रुपये 34 पैसे और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 48 रुपये महंगा हो गया है।

वहीं, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के हर एक 100 परिवारों में से 81 के पास एलपीजी कनेक्शन है। इस तरह से पैसे बढ़ने पर अब दिल्ली में लोगों को एलपीजी के लिए 493 रुपये 55 पैसे प्रति किलो चुकाने होंगे। जबकि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की बात की जाए तो इसके लिए दिल्ली में 698.50 रुपये प्रति किलो चुकाने होंगे।

 दिल्ली में एलपीजी के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम एक मई 2018 को 491 रुपये 21 पैसे प्रति किला थे. जो अब 2 रुपये 34 पैसे की वृद्धि के साथ 493 रुपये 55 पैसे प्रति किलो हो गया है। इस हिसाब से कोलकाता में गैस सिलेंडर 496.65 रुपये प्रति किलो हो गई है जो अब तक 494.23 रुपये प्रति किलो, थी, मुंबई में 491.31 रुपये प्रति किलो मिलेगी पहले इसके दाम 488.94 रुपये प्रति किलो थे, चेन्नई में 481.84 प्रति किलो हो गया है जो 479.42 रुपये प्रति किलो पहले था।

जबकि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की बात की जाए तो इसने आसमान को छू लिया है। इसकी कीमत बढ़कर कोलकाता में 723.50 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 671.50 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 712.50 प्रति किलो हो गया है।वहीं, सरकार ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में 1 पैसे और गुरुवार को 7 पैसे की कटौती की थी

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया