लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- "चीन को घेरना’’ जरूरी है, यह हमारे देश के लिए अच्छा है या बुरा, यह समय की बात है

By भाषा | Updated: August 21, 2019 14:10 IST

ट्रंप का मानना है कि अमेरिका पर मंदी को कोई खतरा नहीं है और यदि फेडरल रिजर्व नीतिगत ब्याज दर में कटौती करेगा तो अर्थव्यवस्था में उछाल की संभावना है। ट्रंप ने कहा , "हम मंदी से काफी दूर हैं।" उन्होंने कहा कि वास्तव में, अगर फेडरल रिजर्व अपना काम करेगा, तो मुझे लगता है कि अर्थव्यस्था में मजबूती आएगी।"

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने माना, चीन को लेकर उनकी व्यापार-नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी हो सकती है दिक्कत।उन्होंने इस तरह की बातों को " अप्रसांगिक " बताया और कहा कि "चीन को घेरना’’ जरूरी है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना कि चीन को लेकर उनकी आक्रामक व्यापार नीति से अमेरिकियों को थोड़े समय के लिए आर्थिक मोर्चे पर दिक्कत हो सकती है लेकिन उन्होंने जोर दिया कि दीर्घकालिक महत्वपूर्ण लाभ के नजरिये से यह कदम जरूरी है।

ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें मंदी का डर नहीं है लेकिन इसके बावजूद वह आर्थिक वृद्धि को तेज करने के लिए करों में कुछ नयी कटौती पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने इस सवाल को खारिज किया कि क्या चीन के साथ व्यापार युद्ध से अमेरिका मंदी में फंस सकता है।

उन्होंने इस तरह की बातों को " अप्रसांगिक " बताया और कहा कि "चीन को घेरना’’ जरूरी है। यह हमारे देश के लिए अच्छा है या बुरा, यह समय की बात है, " अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह संकेत देने की कोशिश की है कि उनके पास शुल्क लगाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।

ट्रंप का मानना है कि अमेरिका पर मंदी को कोई खतरा नहीं है और यदि फेडरल रिजर्व नीतिगत ब्याज दर में कटौती करेगा तो अर्थव्यवस्था में उछाल की संभावना है। ट्रंप ने कहा , "हम मंदी से काफी दूर हैं।" उन्होंने कहा कि वास्तव में, अगर फेडरल रिजर्व अपना काम करेगा, तो मुझे लगता है कि अर्थव्यस्था में मजबूती आएगी।"

राष्ट्रपति ने कहा कि वह वेतनभोगियों पर आयकर में अस्थायी कटौती और निवेश से मिले मुनाफे पर संघीय करों को मुद्रास्फीति के अनुकूल बनाने पर विचार कर रहे हैं। इससे आर्थिक वृद्धि तेजी होगी। ट्रंप के बयान पर व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जुड डीरे ने कहा, राष्ट्रपति को विश्वास नहीं है कि हम मंदी की ओर बढ़ रहे हैं क्योंकि उनकी नीतियों की वजह से अर्थव्यवस्था मजबूत है। 

टॅग्स :इकॉनोमीचीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?