10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2026 08:47 IST2026-04-13T08:39:59+5:302026-04-13T08:47:32+5:30

जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। युद्धविराम के बाद भी जलडमरूमध्य में यातायात सीमित रहा है।

President Donald Trump says Blockade Iranian ports begin at 10 am Iran came to the negotiating table after threatening to 'destroy civilization', but failed | 10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

file photo

Highlightsउम्मीद जताई कि दोनों देश फिर बातचीत की मेज पर लौटेंगे।हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हुए अमेरिका को घेरने की कोशिश की है। ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की एक खबर में यह कहा गया है।

इस्लामाबाद: अमेरिका ने घोषणा की है कि वह सोमवार को पूर्वी समयानुसार सुबह 10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू करेगा। ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि यह नाकेबंदी ‘‘सभी देशों के जहाजों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी’’ जो ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं या वहां से बाहर जा रहे हैं। इसमें कहा गया है कि गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। युद्धविराम के बाद भी जलडमरूमध्य में यातायात सीमित रहा है।

जानकारों के अनुसार युद्धविराम शुरू होने के बाद से 40 से अधिक वाणिज्यिक जहाजों ने जलडमरूमध्य पार किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, जो फिलहाल असफल हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश फिर बातचीत की मेज पर लौटेंगे।

चीन और ईरान ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हुए अमेरिका को घेरने की कोशिश की है। दोनों देशों ने वैश्विक आपूर्ति शृंखला पर दबाव डालकर और वाणिज्यिक संबंधों का रणनीतिक लाभ उठाकर अमेरिका के खिलाफ आर्थिक बढ़त हासिल करने का प्रयास किया है। ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की एक खबर में यह कहा गया है।

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने पांच किग्रा एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाई, पीएनजी विस्तार तेज किया

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति में आई बाधाओं के बीच भारत ने छोटे पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है और पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन का विस्तार तेज कर दिया है। 23 मार्च से अब तक पांच किलोग्राम के 13 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर बेचे गए हैं और इनकी दैनिक बिक्री एक लाख से अधिक हो गई है।

Web Title: President Donald Trump says Blockade Iranian ports begin at 10 am Iran came to the negotiating table after threatening to 'destroy civilization', but failed

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे