लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये पांच लाख चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 13:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने की तैयारी में है। इसके लिये अमेरिका में पांच लाख से अधिक चार्जिंग स्टेशन लगाये जायेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी।

राष्ट्रीय जलवायु सलाहकार गीना मैककार्थी के साथ में राष्ट्रीय आर्थिक परिषद, पर्यावरण गुणवत्ता परिषद और परिवहन विभाग के वरिष्ठ कर्मचारियों ने आर्थिक पुनरुद्धार को सहारा देने के उद्देश्य से जलवायु संकट से निपटने की साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा करने के लिये ईवी चार्जिंग क्षेत्र की बुनियादी ढांचा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ एक आभासी बैठक की।

बैठक के दौरान, मैककार्थी ने घरेलू आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने, अमेरिकी विनिर्माण को मजबूती देने समेत पांच लाख से अधिक चार्जिंग स्टेशन लगाने की बाइडन सरकार की प्रतिबद्धताओं की चर्चा की।

व्हाइट हाउस ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और ईवी चार्जिंग कंपनियों के प्रमुखों ने अमेरिकी श्रमिकों व विनिर्माताओं को 21वीं शताब्दी में अग्रणी बनाने के लिये ईवी चार्जिंग प्रौद्योगिकियों तथा बुनियादी ढांचे के विकास महत्व पर चर्चा की।

कंपनियों के अधिकारियों से इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों तथा इससे संबंधित तकनीकों पर विचार साझा करने को कहा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?