संयक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष की कार्यकारी सचिव बनी प्रीति सिन्हा
By भाषा | Updated: February 16, 2021 00:17 IST2021-02-16T00:17:49+5:302021-02-16T00:17:49+5:30

संयक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष की कार्यकारी सचिव बनी प्रीति सिन्हा
संयुक्त राष्ट्र, 15 फरवरी संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (यूएनसीडीएफ) ने प्रीति सिन्हा को कार्यकारी सचिव बनाये जाने की घोषणा की है।
सिन्हा ने सोमवार को यूएनसीडीएफ के कार्यकारी सचिव का पदभार संभाल लिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका जोर उन महिलाओं, युवाओं, लघु एवं मझोले उद्यमों को छोटे कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने पर होगा जो अबतक इससे वंचित रहे हैं।
संस्थान का गठन 1966 में हुआ। इसका मुख्यालय न्यूयार्क में है। यह कम विकसित देशों को छोटे कर्ज उपलब्ध कराता है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।