लाइव न्यूज़ :

प्रधान ने हजीरा में शेल इंडिया की एलएनजी ट्रक लदान इकाई का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को गुजरात के हजीरा में शेल इंडिया के तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की ट्रक-लदान इकाई का उद्घाटन किया। इसके साथ ही शेल इंडिया की देश में एलएनजी आपूर्ति परिचालन की शुरुआत हो गई।

पेट्रोलियम मंत्रालय की जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि यह इकाई ग्रिड क्षेत्रों के बाहर ऐसी जगहों पर प्राकृतिक गैस की उपलब्धता को बढ़ावा देगी जहां कोई गैस पाइपलाइन नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लंबी दूरी की यात्रा तय करने वाले ट्रकों में एलएनजी के इस्तेमाल को भी प्रोत्साहित करेगी।

प्रधान ने मंगलवार की गई इस महत्वपूर्ण पहल के लिए शेल इंडिया की टीम की सराहना करते हुए कहा कि एलएनजी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से नए बाजारों के उभरने में मदद मिलेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, उद्योगों के लिए स्वच्छ ईंधन सुनिश्चित होगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में एक और बड़ा कदम है। "हम अपने अपने उपलब्ध ऊर्जा संसाधनों में स्वच्छ ऊर्जा की मात्रा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि देश की अर्थव्यवस्था गैस आधारित अर्थव्यवस्था में तब्दील हो सके, जलवायु परिवर्तन के मुद्दों का समाधान किया जा सके और एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके।"

शेल एनर्जी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित गैस ग्राहक इसके प्राथमिक लाभार्थी होंगे। इसके साथ ही लघु आकार एलएनजी से बाजार को बढ़ावा मिलेगा और जिन क्षेत्रों में हाल में ही शहरी गैस वितरण के लिये लाइसेंस दिया गया है और जो पाइपलाइन से नहीं जुड़े हैं इससे उन्हें भी इससे समर्थन प्रापत होगा।

शेल एनर्जी इंडिया का गुजरात के हजीरा (सूरत) में सालाना 50 लाख टन क्षमता का एलएनजी आयात टर्मिनल है। यह टर्मिनल 2005 से काम कर रहा है और अब तक यहां 600 एलएनजी कार्गो पहुंच चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?