लाइव न्यूज़ :

प्रधान ने इस्पात संयंत्रों से चिकित्सा आक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने को बैठक की

By भाषा | Updated: April 16, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल केन्द्रीय इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देश में चिकित्सा आक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के मुद्दे पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

कोराना वायरस मरीजों के इलाज के लिये तरल चिकित्सा आक्सीजन (एलएमओ) एक महत्वपूर्ण चिकित्सा आवश्यकता है।

इस्पात मंत्रालय ने लगातार किये गये कई ट्वीट में इस्पात मंत्री की मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी। बैठक में देश के इस्पात संयंत्रों से अस्पतालों में काम आने वाले आक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

मंत्रालय ने कहा है कि प्रधान के कहने पर इस्पात संयंत्रों में काम करने वाले आक्सीजन संयंत्रों में 24 घंटे काम हो रहा है तोकि उनमें चिकित्सा आक्सीजन का उत्पादन किया जा सके।

एक अन्य ट्वीट में मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के इस्पात संयंत्रों में काम करने वाले 28 आक्सीजन संयंत्रों से 1,500 टन चिकित्सा आक्सीजन की प्रतिदिन आपूर्ति की जा रही है।

मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा 30 हजार टन अतिरिक्त स्टाक भी चिकित्सा इसतेमाल के लिये उपलब्ध कराया जा रहा है। महामारी की शुरुआत के बाद से इस्पात कारखाने अब तक कुंल मिलाकर 1,30,000 टन चिकित्सा आक्सीजन की आपूर्ति कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें