लाइव न्यूज़ :

पावरग्रिड के निदेशक मंडल ने जेपी पावरग्रिड में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के निदेशक मंडल ने संयुक्त उद्यम भागीदार जेपी पावरग्रिड लि. (जेपीएल) में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जेपीएल पावरग्रिड और जय प्रकाश पावर वेंचर्स लि. की संयुक्त उद्यम है।

हालांकि पावर ग्रिड ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है।

बीएसई को दी गयी सूचना के अनुसार जेवीएल में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद कंपनी पावर ग्रिड की पूर्ण अनुषंगी इकाई बन जाएगी।

अधिग्रहण की मंजूरी पावर ग्रिड के निदेशक मंडल की 11 फरवरी को हुई बैठक में दी गयी।

कंपनी के अनुसार अधिग्रहण को चालू वित्त वर्ष में पूरा किया जाएगा।

पावर ग्रिड और जयप्रकाश पावर की जेपीएल में क्रमश: 26 प्रतिशत और 74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

जेपीएल का गठन करचम-वांगतू एचईपी (पनबिजली परियोजना) (1,000 मेगावाट) से जुड़ी पारेषण लाइन के क्रियान्वयन के लिये किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल