लाइव न्यूज़ :

बिजली मंत्रालय ने बाजार आधारित आर्थिक प्रेषण को लेकर सुझाव मांगे

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून बिजली मंत्रालय ने बाजार आधारित आर्थिक प्रेषण (एमबीईडी) पर विभिन्न पक्षों की राय जानने के लिए परिचर्चा पत्र जारी किया है।

यह बिजली क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका मकसद एक राष्ट्र, एक ग्रिड, एक फ्रीक्वेंसी, एक दाम का लक्ष्य हासिल करना है।

आधिकारिक बयान के अनुसार बिजली मंत्रालय ने बाजार आधारित आर्थिक प्रेषण (एमबीईडी) पर विचार और दृष्टिकोण साझा करने के लिए सभी संबंधित पक्षों को एक जून 2021 को परिचर्चा पत्र जारी किये।

इसमें कार्यान्वयन के लिए प्रस्तावित व्यवस्था, इस व्यवस्था से होने वाले लाभ का आकलन, प्रमुख मुद्दे और आगे बढ़ने के प्रस्तावित मार्ग शामिल हैं।

इस पर सुझाव देने की अंतिम तिथि 30 जून 2021 है।

वास्तव में, बिजली मंत्रालय इस परिचर्चा पत्र के जरिये एक अप्रैल 2022 से लागू होने वाले एमबीईडी के पहले चरण पर सर्वसम्मति से आगे बढ़ने के लिए सभी पक्षों से व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श करना चाहता है।

एमबीईडी यह सुनिश्चित करेगा कि देशभर में पूरी प्रणाली की मांग को पूरा करने के लिए सबसे सस्ता उत्पादन साधन प्रसारित किया जाए। यह उत्पादनकर्ता और वितरण कंपनियों दोनों के लिए लाभदायक स्थिति होगी जिसके परिणामस्वरूप अंततः विद्युत उपभोक्ताओं को सालाना 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी।

एमबीईडी को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का सुझाव दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?