लाइव न्यूज़ :

विद्युत मंत्रालय ने एनटीपीसी, डीवीसी को दिल्ली के डिस्कॉम को बिजली की हरसंभव आपूर्ति करने को कहा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 13:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर विद्युत मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी और डीवीसी (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) को अपने-अपने बिजली खरीद समझौतों के तहत दिल्ली की विद्युत वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को बिजली की हरसंभव आपूर्ति करने का निर्देश दिया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने राज्यों द्वारा केंद्रीय उत्पादन स्टेशनों की आवंटित बिजली के इस्तेमाल को लेकर 11 अक्टूबर, 2021 को दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली की विद्युत वितरण कंपनियों को दी गयी घोषित क्षमता (डीसी) को ध्यान में रखते हुए, मंत्रालय ने 10 अक्टूबर, 2021 को एनटीपीसी और डीवीसी को दिल्ली को बिजली की आपूर्ति सुरक्षित करने के निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि दिल्ली की वितरण कंपनियां को उनकी मांग के अनुसार जितनी बिजली की जरूरत होगी, उतनी बिजली मिलेगी।

मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि एनटीपीसी और डीवीसी दिल्ली की विद्युत वितरण कंपनियों को उनके कोयला आधारित बिजली स्टेशनों से संबंधित बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) के तहत उनके आवंटन के अनुसार मानक घोषित क्षमता (डीसी) की पेशकश कर सकती हैं।

बयान के मुताबिक एनटीपीसी और डीवीसी दोनों ने दिल्ली को उतनी ही बिजली मुहैया कराने की प्रतिबद्धता जतायी है जितनी दिल्ली की विद्युत वितरण कंपनियों की मांग है।

मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि एनटीपीसी संबंधित पीपीए के तहत दिल्ली की विद्युत वितरण कंपनियों को उनके आवंटन (गैस आधारित बिजली संयंत्रों से) के अनुसार मानक घोषित क्षमता की पेशकश कर सकती है।

दिल्ली की विद्युत वितरण कंपनियों को मानक घोषित क्षमता की पेशकश करते समय एसपीओटी, एलटी-आरएलएनजी आदि सहित सभी स्रोतों से उपलब्ध गैस को शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा कि कोयला आधारित विद्युत उत्पादन से बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए 11 अक्टूबर, 2021 को आवंटित बिजली के उपयोग के संबंध में भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

दिल्ली में बिजली की आपूर्ति की स्थिति पर एक फैक्टशीट में, मंत्रालय ने कहा कि 10 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली की अधिकतम मांग 4,536 मेगावाट (सबसे व्यस्त समय में) और 96.2 एमयू (ऊर्जा) थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?