लाइव न्यूज़ :

बिजली मंत्री ने बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड के लिए पुनर्निर्माण कार्यों की शुरुआत की

By भाषा | Updated: November 23, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को उत्तराखंड में अक्टूबर में बाढ़ से हुए नुकसान के बाद राहत देने के लिए राज्य में 22.5 करोड़ रुपये की पुनर्निर्माण और पुन: स्थापन गतिविधियों की शुरुआत की। यह राशि बिजली क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) ने दी है।

बिजली मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ऑनलाइन उपस्थिति के साथ उत्तराखंड आपदा प्रबंधन मंत्री डीएस रावत को 22.5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।’’

सिंह ने उत्तराखंड राज्य को समर्थन देने के लिए बिजली क्षेत्र के सीपीएसई द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

उन्होंने उत्तराखंड को संकट में सहयोग देने के लिए केंद्र सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता से अवगत कराया।

उन्होंने जरूरत के समय लोगों की सहायता के लिए आगे आने के लिए बिजली क्षेत्र की कंपनियों की सराहना की।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया और संकट के समय में राज्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए सभी सीपीएसई को धन्यवाद दिया।

बिजली राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय बिजली सचिव आलोक कुमार और सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनियों के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

हाल ही में, उत्तराखंड में 17 और 18 अक्टूबर, 2021 को कुछ स्थानों पर असामान्य रूप से भारी वर्षा हुई, जिसके परिणामस्वरूप कई जिलों में जानमाल के साथ बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं को गंभीर नुकसान हुआ।

बिजली क्षेत्र के सीपीएसई ने बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) को 22,50,00,000 रुपये की राशि का योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?