लाइव न्यूज़ :

पावर मैक ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. से 9,294 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून पावर मैक प्रोजेक्ट्स लि. ने सोमवार को कहा कि उसने कोल इंडिया की इकाई सीसीएल से कोयला खदान के विकास और परिचालन को लेकर 9,294 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है।

परियोजना का आबंटन पावर मैक और एएमआर इंडिया लि. के समूह को किया गया है। इस समूह में पावर मैक की हिस्सेदारी 74 प्रतिशत जबकि एएमआर इंडिया लि. की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत होगी।

पावर मैक ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी को कोल इंडिया की अनुषंगी सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. (सीसीएल) से खान के विकास और परिचालन परियोजना के लिये 9,294 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।’’

परियोजना दस्तावेज के अनुसार अनुबंध में झारखंड के रामगढ़ और बोकारो जिलों में स्थित कोतरे बसंतपुर पाचमो ओसीपी स्थित परियोजना से संबद्ध बुनियादी ढांचे का विकास और खदान क्षेत्र के ऊपर पड़े चट्टान, मिट्टी आदि को हटाना तथा कोकिंग कोल की निकासी आदि शामिल हैं।

इस परियोजना में कुल कोयला निकाले जाने की क्षमता करीब 10.5 करोड़ टन है। जबकि सालाना क्षमता 50 लाख टन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा