लाइव न्यूज़ :

पावर ग्रिड ने इनविट के लिये दस्तावेज जमा किया, 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 5,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाने के लिये बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) लाने को लेकर बाजार नियामक सेबी के पास विवरण पुस्तिका जमा किया है।

यह देश में किसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी द्वारा लाया गया पहला इनविट होगा। पेशशकश में नये निर्गम के साथ बिक्री पेशकश शामिल है।

इनविट म्यूचुअल फंड की तरह है। इसमें बुनियादी ढांचा क्षेत्र में व्यक्ति या संस्थागत निवेशक रिटर्न के रूप में आय प्राप्त करने के लिये प्रत्यक्ष रूप से छोटी राशि निवेश करते हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा की गयी विवरण पुस्तिका के अनुसार बिजली पारेषण से जुड़ी कंपनी की नये निर्गम के जरिये 4,999.48 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। बिक्री पेशकश राशि के बारे में जानकारी नहीं दी गयी है।

पावर ग्रिड इनविट यूनिट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बीएसई में सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है।

ट्रस्ट के शुरूआती पार्टफोलियो संपत्ति पांच संपत्ति...पावरग्रिड विजाग ट्रांसमिशन लि. (पीवीटीएल), पावरग्रिड काला अंब ट्रांसमिशन लि. (पीकेएटीएल), पावर ग्रिड परली ट्रांसमिशन लि. (पीपीटीएल), पावर ग्रिड वरोरा ट्रांसमिशन लि. (पीडब्ल्यूटीएल) और पावर ग्रि जबलपुर ट्रांसमिशल लि. (पीजेटीएल) शामिल होंगी।

जुटायी गयी राशि का उपयोग कर्ज भुगतान और अन्य सामान्य कार्यों में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?