लाइव न्यूज़ :

भारत में अगले दो-तीन साल में 2.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी पावर ग्लोबल

By भाषा | Updated: October 17, 2021 14:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर अमेरिका की स्वच्छ ऊर्जा तथा मोबिलिटी स्टार्टअप पावर ग्लोबल की योजना अगले दो से तीन साल के दौरान भारत में लिथियम आयन बैटरी विनिर्माण इकाई तथा बैटरी अदला-बदली ढांचा लगाने के लिए 2.5 करोड़ डॉलर या 185 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक गीगावॉट घंटे की क्षमता का बैटरी संयंत्र लगा रही है। इसके अलावा कंपनी का लक्ष्य भारत में आठ लाख परंपरागत तिपहिया को रेट्रोफिट कर उन्हें इलेक्ट्रिक संस्करण में बदलने की योजना है। कंपनी ने रेट्रोफिट वाहनों को अपनी बैटरियों के इस्तेमाल के अनुकूल बनाएगी।

पावर ग्लोबल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पंकज दुबे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम ग्रेटर नोएडा में बैटरी कारखाना लगा रहे हैं। यह एक गीगावॉट घंटे की क्षमता का कारखाना होगा। इससे इस कारखाने में सालाना आधार पर चार लाख बैटरियां बनाई जा सकेंगी।’’

यह पूछे जाने पर कि इस कारखाने से उत्पादन कब शुरू होगा, उन्होंने कहा कि अगले कैलेंडर साल की तीसरी तिमाही तक हम व्यापक उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं।

पावर ग्लोबल ग्रेटर नोएडा कारखाने में रेट्रोफिटिंग किट भी बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?