लाइव न्यूज़ :

चीन में बिजली कटौती से कंपनियों के कामकाज प्रभावित

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:21 IST

Open in App

बीजिंग, एक अक्टूबर चीन में बिजली की कमी के कारण कई प्रांतों में व्यापक स्तर पर विद्युत आपूर्ति में कटौती हुई है। उन प्रांतों में काम करने वाली कई अमेरिकी कंपनियों ने कहा है कि बिजली की किल्लत से उनका कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

शंघाई में अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (एमचैम) के अध्यक्ष केर गिब्स ने कहा कि बिजली कटौती के कारण व्यापार को नुकसान हुआ है। ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं और कच्चे माल का नुकसान हुआ है।

चीन के कई प्रांतों में पिछले कुछ हफ्तों में बिजली संकट के कारण 1,200 कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एसोसिएशन के 3,000 से अधिक सदस्यों ने बिजली की कमी को कम करने के तरीकों पर स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत की।

गिब्स ने बृहस्पतिवार को हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को बताया, ‘‘कंपनियों को एक या दो घंटे पहले कहा जा रहा है कि उन्हें काम बंद करने की जरूरत है।"

चीन में दर्जनों कोयला बिजली संयंत्रों के उत्पादन में गिरावट के कारण बिजली कटौती ने उद्योगों को प्रभावित किया है। इससे विनिर्माण क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसने चीन को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा