लाइव न्यूज़ :

बिजली खपत इस जनवरी में करीब 6 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: February 3, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी देश में बिजली खपत इस साल जनवरी में छह प्रतिशत बढ़कर तीन महीने के उच्चतम स्तर 111.43 अरब यूनिट पर पहुंच गयी। यह आर्थिक गतिविधियों में तेजी का संकेत देता है।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार पिछले साल जनवरी में बिजली खपत 105.15 अरब यूनिट थी।

इसके अलावा जनवरी 2021 में बिजली की अधिकतम मांग करीब 11 प्रतिशत बढ़कर 1,89,640 मेगावाट पहुंच गयी जे पिछले साल जनवरी में 1,70,970 मेगावाट थी। इस वर्ष तीस जनवरी को बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 1,89,640 मेगावाट पहुंची थी।

छह महीने के बाद बिजली खपत में पिछले साल सितंबर और अक्टूबर में क्रमश: 4.5 प्रतिशत और 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

नवंबर 2020 में बिजली खपत की वृद्धि धीमी पड़कर 3.12 प्रतिशत रही। इसका मुख्य कारण जाड़े का जल्दी आना था। दिसंबर में बिजली खपत में करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई।

विशेषज्ञों के अनुसार जनवरी में बिजली खपत में करीब छह प्रतिशत की वृद्धि और अधिकतम मांग बढ़कर 1,89,640 पहुंचना इस बात का सबूत है कि ज्यादातर आर्थिक गतिविधियां अब महामारी के पूर्व स्तर पर आ गयी हैं।

उन्हें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में बिजली मांग में वृद्धि मजबूत और स्थिर रहेगी।

बिजली मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले साल जनवरी में बिजली की अधिक मांग 1,70,970 मेगावाट रही। यानी इसमें इस साल जनवरी में करीब 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये मार्च के आखिर में ‘लॉकडाउन’ की घोषणा की थी। उसके कारण अप्रैल से आर्थिक गतिविधियां बाधित होने से बिजली मांग में गिरावट आयी।

इससे लगातार पांच महीने अप्रैल से अगस्त तक बिजली की मांग प्रभावित रही।

मांग में सितंबर के बाद सुधार आया। अधिकतम मांग में सितंबर में 1.7 प्रतिशत, अक्टूबर में 3.4 प्रतिशत, नवंबर में 3.5 प्रतिशत और दिसंबर में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र