लाइव न्यूज़ :

गरीबी, असमानताओं को बढ़ा रही है महामारी: आईएमएफ

By भाषा | Updated: October 15, 2021 11:39 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के उभरने से अनिश्चितता बढ़ गई है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था के सुधार की रफ्तार प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है।

आईएमएफ ने अपनी वार्षिक बैठक के समापन के बाद एक बयान में कहा, ‘‘वायरस के वेरिएंट के उभरने से अनिश्चितता बढ़ गई है और पुनरुद्धार की राह में जोखिम बढ़ गए हैं।’’ इस बैठक में अन्य लोगों के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी भाग लिया।

आईएमएफ ने कहा, ‘‘संकट गरीबी और असमानताओं को बढ़ा रहा है, जबकि दूसरी ओर जलवायु परिवर्तन और अन्य साझा चुनौतियों का दबाव बढ़ रही हैं, जिस पर हमें तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।’’

बयान में कहा गया कि महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए सार्वभौमिक टीकाकरण में तेजी लाने के जरूरत है और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और तत्काल कार्रवाई पर जोर दिया गया।

बाद में एक संवाददाता सम्मेलन में स्वीडन की वित्त मंत्री मैग्डेलेना एंडरसन, जिन्होंने बैठक की अध्यक्षता की, ने कहा कि महामारी ने वैश्विक स्तर पर गरीबी और असमानताओं को बढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा कि बैठक में मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सार्वभौमिक टीकाकरण के लिए तत्काल कार्रवाई पर जोर दिया गया।

एंडरसन ने कहा कि इस बीच जलवायु परिवर्तन के चलते दबाव भी बढ़ रहा है और इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में पेरिस समझौते के अनुरूप जलवायु कार्रवाई में और तेजी लाने के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता जताई गई।

इसबीच आईएमएफ ने वैश्विक आर्थिक पुनरुद्धार के लिए बढ़ते खतरों और मौजूदा कोरोना वायरस महामारी तथा मुद्रास्फीति के प्रकोप से पैदा हुए खतरों के प्रति चेतावनी दी है।

वैश्विक एजेंसी ने गरीब देशों में कोरोना वायरस टीकाकरण तेजी करने के लिए धनी देशों से अधिक प्रयास करने का आह्वान किया और साथ ही फेडरल रिजर्व तथा अन्य केंद्रीय बैंकों से आग्रह किया कि अगर मौजूदा मुद्रास्फीति के दबाव अस्थायी नहीं साबित होते हैं, तो वे जल्दी से इसकी रोकथाम के उपाए करें।

आईएमएफ ने अपने बयान में अमीर और गरीब देशों के बीच टीकाकरण दरों में व्यापक अंतर के बारे में चिंता जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें