लाइव न्यूज़ :

डाक घर बचत बैंक अप्रैल तक अन्य बैंकों से जुड़ जाएगा

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भारतीय डाक को उम्मीद है कि डाकघर बचत बैंक को अन्य बैंक खातों के साथ अप्रैल तक जोड़ दिया जाएगा और 2021 में सभी सेवाओं के डिजिटलीकरण को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।

डाक विभाग के सचिव प्रदीप्ता कुमार बिसोई ने पीटीआई-भाषा से कहा कि डाक विभाग ‘लॉकडाउन’ के दौरान जब रेल, सड़क और हवाई यातायात बंद थे, जरूरी सामानों को पहुंचाने में मुस्तैदी के साथ काम किया। साथ ही यह अपनी क्षमता बढ़ाने पर निरंतर काम कर रहा है क्योंकि अबतक ट्रेनों का परिचालन पूरी क्षमता के अनुसार नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम नये साल में सेवाओं के डिजिटलीकरण बढ़ाने और घरों तक सेवाएं पहुंचाने पर जोर देंगे। हमारी बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं पहले से डिजिटलीकृत हैं। हम डाक घर बचत बैंकों को भी अप्रैल तक अन्य बैंकों के खातों से सीधे जोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

डाक घर कोर बैंकिंग समाधान (सीबीएस) प्रणाली दुनिया में सबसे बड़ी है। 23,483 डाक घर पहले से नेटवर्क से जुड़े हैं।

भारतीय डाक 50 करोड़ से अधिक डाक घर बचत बैंक (पीओएसबी) ग्राहकों को देश भर में 1.56 लाख डाकघरों के जरिये सेवाएं दे रहा हैं।

बिसोई ने कहा, ‘‘सेवाओं के डिजिटलीकरण के अलावा, हम लोगों को घरों तक सेवाएं पहुंचाने पर ध्यान दे रहे हैं। इस साल हमने 85 लाख लेन-देन के जरिये 900 करोड़ रुपये भेजे और 3 लाख पेंशनभोगियों का सत्यापन उनके घर जाकर किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम