लाइव न्यूज़ :

भारत में पांच हजार जैव सीएनजी विनिर्माण इकाई लगाने की संभावना: गडकरी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने की पैरवी करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में कम से कम पांच हजार जैव सीएनजी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने की क्षमता है।

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने सीएनजी में परिवर्तित किया गया भारत का पहला डीजल ट्रैक्टर पेश किया। यह ट्रैक्टर गडकरी के नाम पर ही पंजीकृत है। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव आयेगा, बल्कि इसके परिणामस्वरूप रोजगार भी सृजन होगा।

मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार भारत में कई जैव सीएनजी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने की कोशिश कर रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय जैव-सीएनजी खरीदने की योजना बना रहा है। इस क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर हैं और यह हमारे आर्थिक विकास को प्रभावित कर सकता है। यह प्रौद्योगिकी सिद्ध है। भारत में पांच हजार जैव सीएनजी विनिर्माण इकाइयों की क्षमता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में किसान पराली जलाने के बजाय इन्हें बेचकर प्रति वर्ष 1,500 करोड़ रुपये कमा सकते हैं। इससे उनकी आय कई गुना हो सकती है, यदि वे सीएनजी बनाने में पराली का उपयोग करते हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि सीएनजी ट्रैक्टर का उपयोग करके एक किसान ईंधन की लागत पर औसतन 1.5-2 लाख रुपये बचा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस