लाइव न्यूज़ :

पत्तन, पोत परिवहन मंत्रालय ने अवसंरचना के लिए जारी किए मसौदा दिशानिर्देश

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने देश में जेट्टी (घाट) समेत जल क्षेत्र में अन्य अवसंरचनाओं की तकनीकी विशेषताओं को लेकर सोमवार को मसौदा दिशानिर्देश जारी किए। मंत्रालय ने इस पर संबंधित पक्षों से प्रतिक्रिया मांगी है।

मंत्रालय की योजना देश के समुद्र तट के साथ-साथ जल क्षेत्रों में घाटों (फ्लोटिंग) के निर्माण को प्रोत्साहन देने की है। ताकि उनका उपयोग विभिन्न कामों के लिए किया जा सके।

आधिकारिक बयान के मुताबिक मंत्रालय ने ऐसी अवसंरचनाओं के लिए तकनीकी विशेषताओं के दिशानिर्देश का मसौदा तैयार किया है। इसका मकसद देश में विश्व स्तरीय घाट इत्यादि का निर्माण करना है। इस पर हितधारकों से राय आमंत्रित है।

जल क्षेत्र में घाटों को बनाने का अपना लाभ है। इनका निर्माण छह से आठ महीने में किया जा सकता है जबकि पारंपरिक स्थायी ढांचों को खड़ा करने में 24 महीने का वक्त लगता है। साथ ही इसका पर्यावरण पर न्यूनतम असर पड़ता है और इसका विस्तार करना भी आसान है।

मंत्रालय गोवा में यात्रियों के लिए जल क्षेत्र में घाट बना रहा है। जबकि साबरमती नदी और सरदार सरोवर बांध के बीच सी-प्लेन (पानी से उड़ान भरने में सक्षम) सेवा के लिए जलीय पत्तन का विकास कर रहा है। मंत्रालय इस तरह की करीब 80 परियोजनाओं पर काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?