कमजोर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: April 23, 2021 17:55 IST2021-04-23T17:55:59+5:302021-04-23T17:55:59+5:30

Poor demand for cotton futures falls due to weak demand | कमजोर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को बिनौलातेल खली की कीमत 22 रुपये प्रति क्विन्टल की गिरावट के साथ 2,795 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: बिनौलातेल खली कीमतों में गिरावट आई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 22 रुपये अथवा 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,795 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 1,15,020 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बिनौलातेल खली के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 24 रुपये अथवा 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,857 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 25,520 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Poor demand for cotton futures falls due to weak demand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे