लाइव न्यूज़ :

नीति उपाध्यक्ष ने बांस की आपूर्ति उद्योगों को बढ़ाने पर दिया जोर

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि बांस एक प्राकृतिक उत्पाद है जिससे कई उद्योगों को फायदा हो सकता है और अब समय आ गया है कि देश इसकी पूरी क्षमता से इसका इस्तेमाल करे।

कुमार ने 'बांस विकास मिशन पर राष्ट्रीय कार्यशाला' को संबोधित करते हुए कहा कि बांस और उसके उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति बढ़ाने पर काम करना समय की मांग है।

इस कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में बांस का विशाल भंडार है, हालांकि, उद्योगों और क्षेत्रों में इसके महत्त्व के बारे में अभी भी सीमित ज्ञान है।

सिंह ने कहा कि यह एक ऐसी वस्तु है जो मानव की सभी जरूरतों को पूरा कर सकती है।

नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत ने कहा कि भारत में निर्माण क्षेत्र बांस की अनूठी विशेषताओं के कारण इसके लिए जबरदस्त विकास के अवसर प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार