लाइव न्यूज़ :

एनएआरसीएल में हिस्सेदारी लेगा पीएनबी, 8,000 करोड़ रुपये के एनपीए को स्थानांतरित करने की योजना

By भाषा | Updated: June 5, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का इरादा राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी लि. (एनएआरसीएल) में हिस्सेदारी लेने का है। बैंक ने करीब 8,000 करोड़ रुपये की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) की पहचान है जिसे वह प्रस्तावित ‘बैड बैंक’ में समाधान के लिए स्थानांतरित करेगा।

बैड बैंक से आशय ऐसे वित्तीय संस्थान से है, जो ऋणदाताओं की डूबी परिसंपत्तियां लेता है और उनका समाधान करता है।

पीएनबी के प्रबंध निदेशक एस एस मल्लिकार्जुन राव ने कहा, ‘‘एनएआरसीएल का गठन सभी बैंकों द्वारा किया जा रहा है। कुछ एनपीए अग्रिम को वसूली के लिए इस एआरसी में स्थानांतरित किया जाएगा। एनएआरसीएल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का 51 प्रतिशत हिस्सा होगा। भारतीय स्टेट बैंक के बाद हम दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हैं।’’

उन्होंने कहा कि सभी बड़े बैंक इसमें योगदान दे रहे हैं लेकिन प्रत्येक की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम रहेगी।

राव ने बताया कि एनएआरसीएल के अगले महीने तक परिचालन में आने की उम्मीद है। पहले चरण में करीब 8,000 करोड़ रुपये का डूबा कर्ज एनएआरसीएल में स्थानांतरित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा