लाइव न्यूज़ :

चालू तिमाही में शेयर बिक्री से 3,200 करोड़ रुपये जुटाएगा पीएनबी

By भाषा | Updated: February 6, 2021 13:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपना पूंजी आधार मजबूत करने के लिए चालू तिमाही में शेयर बिक्री से 3,200 करोड़ रुपये जुटाएगा।

पीएनबी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बैंक ने दिसंबर में पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी से 3,788.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके बाद बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 85.59 प्रतिशत से घटकर 76.87 प्रतिशत रह गई है।

बैंक इक्विटी और ऋण से 14,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी हासिल कर चुका है। योजना के तहत बैंक ने एटी-1 बांड से 3,000 करोड़ रुपये और टियर-दो बांड से 4,000 करोड़ रुपये और क्यूआईपी से 7,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है।

पीएनबी के प्रबंध निदेशक एस एस मल्लिकार्जुन राव ने कहा, ‘‘हम दिसंबर के अंत तक टियर-दो बांड से 4,000 करोड़ रुपये और क्यूआईपी से 3,788 करोड़ रुपये जुटा चुके हैं। जनवरी में हमने एटी-1 से 500 करोड़ रुपये और जुटाए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अतिरिक्ति टियर-1 बांड से हम 31 मार्च से पहले शेष 2,500 करोड़ रुपये और जुटा लेंगे।’’

बैंक के तिमाही नतीजों के बाद मीडिया से बातचीत में राव ने कहा, ‘‘हम क्यूआईपी से शेष 3,200 करोड़ रुपये जुटाने को बाजार में उपयुक्त समय पर उतरेंगे। यह इसी वित्त वर्ष में हो सकता है।’’

उन्होंने कहा कि बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात सिर्फ मार्च, 2021की जरूरत को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि अगले वित्त वर्ष के लिए भी पर्याप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित