लाइव न्यूज़ :

पीएनबी को भूषण पावर के समाधान से 3,800 करोड़ रुपये, डीएचएफएल से ठीक-ठाक राशि मिलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 7, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में ऋण समाधान के तहत भूषण पावर एंड स्टील से 3,800 करोड़ रुपये की वसूली की उम्मीद है। इसी तरह पीएनबी डीएचएफएल के समाधान से भी ठीक-ठाक राशि मिलने की उम्मीद कर रही है। बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस एस मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि इससे बैंक को चालू वित्त वर्ष में 8,000 करोड़ रुपये की नकद वसूली का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

राव ने कहा कि बैंक चालू वित्त वर्ष के अंत तक सकल गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) को 14 प्रतिशत से नीचे और शुद्ध एनपीए को 5 प्रतिशत से कम रखने पर के लक्ष्य पर टिका हआ है। जनवरी के बाद दिसंबर में संग्रह की दक्षता में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि पूरे बैंकिंग उद्योग में अक्टूबर और नवंबर में संग्रह बेहतर रहा था। हालांकि, एनपीए के वर्गीकरण पर उच्चतम न्यायालय से स्पष्ट निर्देश नहीं मिल पाने के चलते दिसंबर में समस्याएं आयीं।

राव ने कहा, ‘‘एनपीए की पहचान को लेकर अस्पष्टता आयी। हालांकि, हमारे बैंक सहित बैंकिंग उद्योग में जनवरी के महीने में संग्रह में फिर से सुधार हुआ है। इन कारकों को ध्यान में रखते हुए, हम बहुत आश्वस्त हैं कि आगे एनपीए में कोई वृद्धि नहीं होगी।’’

राव ने दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद एक कांफ्रेंस कॉल में कहा, ‘‘प्रो-फॉर्मा एनपीए को हमने पहले ही चिन्हित कर लिया है। हमने पूरी तरह से पहचान कर ली है और पूरी तरह से प्रावधान भी कर दिया है। अत: चौथी तिमाही के परिणाम पर इनका कोई असर नहीं होगा। इसके विपरीत, मैं 31 दिसंबर 2020 में घोषित प्रोफॉर्मा एनपीए में कमी की उम्मीद कर रहा हूं।’’

बैंक को इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एकल आधार पर 506 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। बैक को एक साल पहले की समान अवधि में 492.28 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

इस दौरान पीएनबी का सकल एनपीए साल भर पहले के 16.30 प्रतिशत से कम होकर 12.99 प्रतिशत पर आ गया। शुद्ध एनपीए भी 7.18 प्रतिशत से कम होकर 4.03 प्रतिशत पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस