लाइव न्यूज़ :

ओएनडीसी में 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ प्रवर्तक बनेगा पीएनबी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) प्रस्तावित कंपनी ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ (ओएनडीसी) में नौ प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ प्रवर्तक के तौर पर जुड़ने जा रहा है।

पीएनबी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि डिजिटल कॉमर्स के लिए एक मुक्त नेटवर्क के विकास के इरादे से ओएनडीसी का गठन किया जा रहा है।

बैंक ने कहा कि ओएनडीसी की इक्विटी पूंजी में उसकी हिस्सेदारी 9.5 प्रतिशत होगी।

पीएनबी ने कहा, ‘‘यह निवेश एक या दो किस्तों में किया जाएगा। इस निवेश के लिए समयसीमा को भी अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।’’

बैंक के मुताबिक, नई कंपनी में उसकी शेयरधारिता दस प्रतिशत से कम होने की वजह से उसे नियामकीय मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है।

भारत में ई-कॉमर्स कारोबार का एक मुक्त डिजिटल नेटवर्क खड़ा करने के लिए ओएनडीसी का गठन किया जा रहा है। इस तरह के मंच पर कोई विक्रेता पंजीकरण के बगैर भी अपने उत्पाद बेच सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?